बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती कांड में शामिल तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती कांड में शामिल तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

LAKHISARAI : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते 11 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के ओफापुर गांव में हुए भीषण डकैती मामले में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास से लूट के रुपये, जेवरात और मोबाइल बरामद किया है। 

लखीसराय एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बीते 11 मार्च को ओफापुर गांव निवासी किसान शिबू यादव के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन अपराधियों गैरुल अंसारी, सत्तार मियां और बिरजू यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि डकैती की पूरी कहानी मंडलकारा के अंदर रची गई थी। गिरफ्तार बिरजू यादव और सत्तार मियां ने जेल के अंदर से ही डकैती की इस पूरी योजना को तैयार किया था। वहीं दोनों ने बाहर आने के साथ ही इस घटना को अंजाम दिया। 

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि  घटना को अंजाम देने के लिए बांका जिले से 8-10 अपराधियों को बुलाया गया था। सभी अपराधी ट्रेन डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। उन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

लखीसराय से संजीव की रिपोर्ट

Suggested News