बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गांजा तस्कर को भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ किया गिरफ्तार

शिवहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गांजा तस्कर को भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ किया गिरफ्तार

SHEOHAR : जिले की पिपराही थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास 1.700 किलोग्राम गांजा, 2 लाख 64 हज़ार इंडियन रुपए तथा 36,040 नेपाली रुपए बरामद किये गए है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान महेश सहनी के रूप में की गयी है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती ने बताया कि 5 दिसंबर की रात्रि में मिली गुप्त सूचना के आलोक में पिपराही थाना अंतर्गत ग्राम बेलवा नरकटिया से महेश सहनी पिता स्वर्गीय रामवृक्ष सहनी के घर पर छापेमारी कर घर में रखा अलमीरा से एक ब्लू रंग का प्लास्टिक में लपेटा हुआ 1.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।  साथ ही एक सूटकेस में रखा हुआ एक कॉपी, चार डायरी तथा 2,64,000 इंडियन तथा 36,040 नेपाली रुपए को बरामद किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती ने बताया है कि गिरफ्तार महेश सहनी के द्वारा गांजा तस्करी करने मैं अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। बताया जा रहा है की पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसे पिपराही थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट 

Suggested News