बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी मंगनी लाल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

बांका में 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी मंगनी लाल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

BANKA : जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर टॉप 10 अपराधियों की  गिरफ्तारी और पूर्व से लंबित लूट, डकैती, फिरौती, बलात्कार, हत्या एवं अपहरण और अन्य गंभीर कांडो में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बांका  डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देशानुसार लगातार जिले के सभी थानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में एसपी  डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर बांका जिला के टॉप 10  में शामिल अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एस डी पी ओ विपिन बिहारी बांका के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान आज बांका जिला के 25 हज़ार के इनामी टॉप 10 में शामिल अपराधी मंगनी लाल यादव पिता किशोरी यादव को बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि मंगनी लाल का कई थानों में आपराधिक इतिहास रहा है। लगभग दर्जनों केस जिले के कई थानों में  मंगनीलाल यादव के ऊपर दर्ज है। पुलिस को कई वर्षों से  फरार चल रहे आरोपी मंगनी लाल की तलाश थी। छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी तकनीकी शाखा प्रभारी ओमप्रकाश,  बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान तकनीकी शाखा  कर्मी एवं  सशस्त्र बल मौजूद थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News