बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के साथ नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार कराने का आरोप

बेगूसराय में कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के साथ नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार कराने का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने नाबालिग लड़कियों एवं महिलओं को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने वाले कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शमशेर खलीफा के अड्डे से पिछले माह पुलिस ने छापेमारी कर 2 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद किया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

एसपी योगेंद्र कुमार ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। जिस ने मंगलवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला है। 

बताया जाता है कि दिसंबर में शमशेर खलीफा के यहां छापेमारी के दौरान 07 महिला एवं 08 पुरूष को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप गिरफ्तार किया गया था।  साथ ही 02 नाबालिग बच्चिओं को सकुशल बचाया था। 

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शमशेर पर हत्या और देह व्यापार के कई मामले दर्ज हैं और इसका तार बेगूसराय के अलावा कई जिलों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा की पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर इसे सजा दिलवाने का काम करेगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News