बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि कब्जा करने आए सात बदमाश को तीन हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

भूमि कब्जा करने आए सात बदमाश को तीन हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

DARBHANGA :  मब्बी ओपी क्षेत्र के बाजार समिति स्थिति अपना धर्म कांटा के पास दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पर शनिवार को बड़ी घटना को अंजाम देने आए सात बदमाशों को पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। उक्त बातें की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ये बदमाश भूमि कब्जा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। लेकिन किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने से पहले ही इनलोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मब्बी थाना क्षेत्र के अपना धर्म कांटा पर कुछ अपराधी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। गुप्त सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 32 राउंड जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

एसपी सागर कुमार ने बताया कि इनके पास से 9 मोबाइल के साथ ही 26 मोटरसाइकिल और एक नैनो कार को बरामद किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ अभियुक्त फरार चल रहे हैं। जिसमें धर्म कांटा के मालिक के पुत्र रंजीत कुमार महतो उनके भाई अनिल कुमार महतो आदि शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्य में शामिल सभी पुलिस बल को सम्मानित किया जाएगा।


Suggested News