बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में जहरीली शराब मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

बांका में जहरीली शराब मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

BANKA : पुलिस केंद्र बांका मुख्य गेट के बगल में चार दिवारी के पास अगले वर्ष होली में विदेशी शराब सेवन से मृतक सिपाही के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि अगले वर्ष होली में दिनांक 22.04.2022 को पुलिस केंद्र के बगल मुख्य गेट के बगल जहरीली विदेशी शराब सेवन से सिपाही चंदन कुमार की मौत हो गई थी। 

जिसके आलोक में घटित घटना के आलोक में बांका थाना कांड संख्या 259/ 022 में मुख्य आरोपी विक्रम लैया को पूर्व में ही जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। लेकिन इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त झारखंड के गोड्डा जिले के पौरैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव निवासी सुभाष मंडल का पुत्र सुशील मंडल पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे थे।

प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होता देख पुलिस कप्तान डाक्टर सत्यप्रकाश के निर्देश पर एसडीपीओ बिपिन बिहारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित किया गया। 

गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, आलोक कुमार, पलटू साह के साथ पुलिस बल के नेतृत्व में कई दिनों से सुशील मंडल का पीछा किया जा रहा था। लेकिन रविवार की सुबह टीम ने पौरैयाहाट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त भागलपुर जिले के नाथनगर थाना में भी जहरीली शराब सेवन मामले में फरार चल रहा था।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News