आर्यन राज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, बेटे की हत्या के बाद एएसआई पिता ने दर्ज कराया था मामला

आर्यन राज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, बे

पटना- पुलिस मुख्यालय में तैनात सीआईडी के एसआई श्याम रंजन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की हत्या मामले में पुलिस ने दो अन्य को गिरफ्तार किया है .हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित रौनक उर्फ रिस्की सिंह और विक्रम उर्फ कैफ़ी को शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो आरोपित सरेंडर करने न्यायालय जा रहे थे, तभी पुलिस को भनक लगी और धर दबोचा है. घटना के बाद ही पुलिस ने इस मामले में आरोपित दो सहोदर भाई आकाश और विकास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है. 

बता दें कि  पुलिस ने आर्यन राज का शव बीते 8 जून को गोपालगंज के फुलवरिया के रहनेववाले सुरेश यादव के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित किराए के एक फ्लैट से बरामद किया था . फिलहाल इस मामले में एक अन्य आरोपित युवराज फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है.

हालांकि पुलिस इस मामले को घटना स्थल और आरोपियों से मिले साक्ष्य और पूछताछ से सुसाइड का मामला मान चुकी थी. वहीं मृतक आर्यन राज के एस आई पिता श्याम रंजन सिंह द्वारा हत्या का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है वही घटना स्थल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का इन गिरफ्तार आरोपियों पर धाराएं लग सकती है.

मृतक आर्यन राज के पिता श्याम रंजन सिंह का दावा है की उसकी हत्या हुई हैं.आर्यन राज का विवाद विकास से चल रहा था .फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है और मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

रिपोर्ट- अनिल कुमार