BIHAR NEWS : दो अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और जिन्दा कारतूस बरामद

BANKA : जिले की पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सुजुकी अर्टिगा कार से 7.65 एमएम का 4 पिस्टल, 7.65mm बोर पिस्टल का 15 पीस और 0.315 बोर का 30 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों में एक का नाम अमित कुमार, जो मुंगेर का रहनेवाला है। वहीँ दूसरा व्यक्ति व्यक्ति का नाम असरफुल शेख बताया जा रहा है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। यह दोनों अंतर् राज्यीय हथियार तस्कर बताये जा रहे हैं जो बिहार से पश्चिम बंगाल हथियार तस्करी करने का काम करते हैं।
सभी हथियार मुर्शिदाबाद ले जा रहे थे। जिले के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया की इनलोगों के हथियार के तस्करी करने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट