बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुलिस ने गांजे की खेती का किया भंडाफोड़, बड़ी संख्या में पेड़ बरामद

नवादा में पुलिस ने गांजे की खेती का किया भंडाफोड़, बड़ी संख्या में पेड़ बरामद

नवादा. जिले के पकरीबरावां में रविवार को बड़ी मात्रा में गांजा की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पकरीबरावां पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लिलो गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा के लगभग 6 दर्जन पेड़ बरामद किया है।

सूचना के बाद पहुंची पकरीबरावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा के पेड़ को उखाड़ कर जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पकरीबरावां पुलिस ने की कार्रवाई पकरीबरावां में बड़े पैमाने पर की जा रही गांजे की खेती का मामला पुलिस ने उजागर किया है।

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गांव लीलो में घर के पास एक खेत मे 6 दर्जन से ज्यादा गांजे के पेड़ पकड़ाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कबला पंचायत इलाके में स्थित लीलो गांव में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती की जा रही है। इसको लेकर पकरीबरावां पुलिस ने किसान बनकर इस सूचना का सत्यापन किया। थाना प्रभारी ने कहा है कि जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई की गई है।

Suggested News