बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 6 को किया गिरफ्तार

हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 6 को किया गिरफ्तार

KAIMUR : जिले की पुलिस ने हथियार के साथ प्रदर्शन करने के मामले बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किया है। 

दरअसल जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में लड़की से बात करने के विवाद को लेकर दो पक्षों की बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी हुई थी। घटना में दोनो पक्ष से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। वहीं उस घटना के दौरान एक व्यक्ति ने हथियार लहराया था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लगा है। आचार संहिता में हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास एक देसी कट्टा बरामद किया है। 

इस बात की जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी घटना में घायल हुए और अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से वह हथियार भी बरामद किया है जो घटना के दौरान लहराया जा रहा था। गिरफ्तार सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News