बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चीनी व्यवसाई के कर्मी से 7 लाख की लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक और नगद के साथ एक को किया गिरफ्तार

चीनी व्यवसाई के कर्मी से 7 लाख की लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक और नगद के साथ एक को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR :  भागलपुर में बेख़ौफ़ अपराधी आये दिन गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है। उस पर लगाम लगाने को लेकर प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बिंदुओं पर उन्हें कामयाबी भी हासिल हुई है। इसी कड़ी में आज सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर अहम जानकारी दी। 


उन्होंने बताया की भागलपुर के जोग्सर थाना क्षेत्र के खलीफाबाग बूढ़ानाथ रोड में चीनी व्यवसायी के कर्मी से 6 सितंबर को शाम में सात लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की लूट मामले में चुनिहारी टोला निवासी हरिओम शर्मा के बेटे विकास शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से लूट की घटना में प्रयोग किया गया बाइक, 52 हजार नगद व दो फ़ोन बरामद हुआ है। 

एसपी ने बताया कि इस पर पहले से भी हत्या समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। कई बार ये जेल जा चुका है। मामले का मास्टरमाइंड फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

बता दें कि जोग्सर थाना क्षेत्र के खलीफाबाग बूढ़ानाथ रोड में चीनी व्यवसायी भानु जैन के कर्मचारी बबलू एवं दीपक रिक्शे से 7 लाख रुपया लेकर चीनी व्यवसायी के आवास जा रहे थे। इसी दौरान उससे हथियार के बल पर 7 लाख रुपया लूट ली गयी थी। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News