बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घुसकर निर्दोष महिला को बाल पकड़कर ले गई पुलिस, सात घंटे तक बैठाए रखा थाने में

घर में घुसकर निर्दोष महिला को बाल पकड़कर ले गई पुलिस,  सात घंटे तक बैठाए रखा थाने में

HAJIPUR : रुस्तमपुर ओपी की पुलिस के द्वारा शनिवार  की सुबह एक निर्दोष महिला को घर से जबरन गिरफ्तार कर थाना पर ले जानकर बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि परिवार वालों एवं स्थानीय लोगों के विरोध एवं थाना पर शोर शराबा करने के बाद पुलिस ने महिला को करीब सात घंटे बाद छोड़ दिया। महिला ने पुलिस पर बेवजह घर से गिरफ्तार कर थाना पर ले जाकर बदसलूकी की करने का आरोप लगाया है। 

रुस्तमपुर निवासी मीना देवी ने बताया कि करीब सुबह 3:00 बजे रुस्तमपुर ओपी के पुलिस घर में अचानक घुसकर हमें गिरफ्तार कर थाने पर ले गई। इस दौरान कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे। पुरूष पुलिस के द्वारा बाल पकड़ कर जबरन थाने पर ले गए। जानकारी के अनुसार ओपी मे राधा देवी पति सिपाही राय घर रुस्तमपुर के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था। 

जिसमें शनिवार सुबह पुलिस ने पति सिपाही राय  के नाम के आधार पर रुस्तमपुर गांव से महिला मीना देवी पति सिपाही राय को गिरफ्तार कर ओपी में ले आई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने ओपी थाना पर पहुँचकर महिला के निर्दोष होने एवं नाम सत्यापन के लिए आधार कार्ड दिखाया। जिसके बाद महिला को करीब साढ़े दस बजे थाना से छोरा गया। इस संबंध में रूस्तमपुर ओपी अध्यक्ष ने बताया कि महिला को थाना पर लाया गया था। आधार से सत्यापन के बाद छोर दिया गया है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार

Suggested News