बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में सीएसपी संचालक से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

बांका में सीएसपी संचालक से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

BANKA : जिले के बौसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिन सीएसपी संचालक से बौसी से कुछ दूरी पर भीखनपुर से पूरब नहर के पास 4 नकाबपोश अपराधी द्वारा सीएसपी संचालक पिंटू कुमार से अवैध हथियार का भय दिखाकर 20 हज़ार रूपये, मोबाइल, बाइक का चाबी और सीएसपी से संबंधित कागजात लूट ली थी।

इस संबंध में बौसी थाना में लिखित आवेदन के बाद जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी के द्वारा गठित टीम कर बौसी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। जिसमें कोश्यारी गांव निवासी विनोद कुमार पिता अरविंद मंडल को कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरे अपराधी बादल चौधरी पिता पांचू चौधरी के पास से तीन हज़ार रूपये बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लुटे हुए पैसा सरस्वती पूजा में लुटा दिया गया है। उसे अपने घर श्याम बाजार से गिरफ्तार किया गया है। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी ने कहा की सीएसपी लूट के साथ छोटे-मोटे घटना का भी अंजाम दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए एक ग्रुप डीबीटीएल ग्रुप का भी पर्दाफाश हुआ है। जिसमें बौसी से एवं झारखंड बॉर्डर तथा भागलपुर बॉर्डर के आसपास लोग जोड़कर छोटे-छोटे बच्चे को अपना शिकार बना रहे थे। इस गैग का हर एक छोटे पैमाने पर एक लीडर बनाया गया था। आगे की जांच कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश होगा।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News