बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में मुखिया पति हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए कर रही छापेमारी

नालंदा में मुखिया पति हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए कर रही छापेमारी

NALANDA : नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र में पिछले दिन हुए चर्चित मुखियापति हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब 7 बजे गिरियक से कतरीसराय जाने वाली मुख्य सड़क पर आदमपुर गांव से दो स्कॉर्पियो  पर सवार अपराधकर्मियों ने मुखियापति बालबीर यादव उर्फ बालो का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक का शव बारसलीगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। 

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार, सुधीर यादव, रौशन कुमार उर्फ कस्तूरी, सुनील कुमार उर्फ अनिकेत और रोहित कुमार शामिल हैं। 

इनमें से अधिकांश आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार पर पहले से ही हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम में विभिन्न थानों के प्रभारी और तकनीकी शाखा के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। इस मामले में कुल 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks