बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप लूट की घटना को पुलिस ने किया विफल, गिरफ्त में आया कई कांडों में शामिल कुख्यात

रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप  लूट की घटना को पुलिस ने किया विफल, गिरफ्त में आया कई कांडों में शामिल कुख्यात

BEGUSARAI :  मंझौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप पे लूट की घटना को अंजाम देने जाते हुए पेशेवर कुख्यात अपराधी जयजय राम झा को गैंग सहित रंगे हाथों हथियार एवं कारतूस के साथ  गिरफ्तार किया। गैंग में  01 महिला भी शामिल है।

घटना को लेकर बताया गया कि 16 मार्च की  करीब 00:05 बजे AM में गुप्त सूचना मिली की लूट की घटना को अंजाम देने हेतु कुछ अपराधी एक ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले हैं जिसके आधार पर पुअनि अजीत कुमार सिंह, ओपी अध्यक्ष मंझौल , स0अ0नि0 शिवमूर्ति सिंह एवं सशस्त्र बल के द्वारा मंझौल ओपी क्षेत्र के न्यारा पेट्रोल पंप /एम.एस. कॉलेज के पास वाहन चेकिंग लगाये, 

इसी क्रम में एक आईसर ट्रैक्टर पर सवार संदिग्ध 05 लोग पहुंचे जो चेकिंग को देखकर ट्रैक्टर पर से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ा गया ,‌ जिसमें जय जय राम झा , विपिन सिंह, मोहम्मद इरफान आलम ,मोहम्मद शाहरुख एवं एक महिला ममता देवी पकड़ाये। तलाशी लिए जाने पर 01 पिस्टल 01 कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ाए व्यक्ति में से एक कुख्यात अपराधी जय राम झा है ,जो पुराने हिस्ट्रीशूटर रहे हैं तथा शराब के कई कांडों में भी फरारी हैं। सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गयी त्वरित कार्रवाई से अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ पेशेवर कुख्यात अपराधी जय जय राम झा को गैंग सहित गिरफ्तार किया गया ।छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। 

यह हथियार हुए बरामद

01. एक देसी कट्टा -01

02. एक पिस्टल-01

03. कारतूस-04

04. ट्रैक्टर-01

05. मोबाइल-03

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम /पता एवं अपराधिक इतिहास:-

01. जय जय राम झा , पे0 स्वर्गीय घाना  झा,सा0 -कमला , थाना -मंझौल ओ0पी0, जिला बेगूसराय।

  a. चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 42/2001, दिनांक 13.04.2001 धारा 384/34 भा0द0वि0।

  b. चेरिया बरियारपुर (मंझौल ) थाना कांड संख्या 94 /02 दिनांक 23.04.2002  धारा 392 भा0द0वि0।

  c. बखरी थाना कांड संख्या 68 /2005 ,दिनांक 30.06.05 धारा 392 भा0द0वि0।

  d. मुफस्सिल थाना कांड संख्या 183/ 05, दिनांक 04.08.05 धारा 414/ 353 /307 भा0द0वि0 एवं 25(1-b)a/26(ii) आर्म्स एक्ट। 

  e. बखरी थाना कांड सं0-80/ 2005 दिनांक 29.07.05 धारा 392 भा0द0वि0।

  f. चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 124 /0 5 दिनांक 16 .11. 2005 धारा 392 भा0द0वि0।

  g. बखरी थाना कांड संख्या 19/10 ,दिनांक 20.01.10 धारा 341/ 323/ 457/307/34/307 भा0द0वि0 एवं 25 (1-b)a/26(ii)आर्म्स एक्ट। 

   h. तेघड़ा थाना कांड संख्या 175/10 दिनांक 30.10.10 धारा 395 भा0द0वि0।

  i. बरौनी (रिफाइनरी )थाना कांड संख्या 293 /10 दिनांक 07.09.10 धारा- 395 भा0द0वि0।

   j. चेरिया बरियारपुर (मंझौल ) थाना कांड संख्या 239/18 दिनांक 30.12.18 धारा 341 /323 /307/ 34

 भा0द0वि0।

  k. चेरिया बरियारपुर( मंझौल) थाना कांड संख्या 165/ 19 दिनांक 02.11.19 धारा 341 /323 /504 /506/ 325 /447 /34 भा0द0वि0। 

  l. चेरिया बरियारपुर (मंझौल) थाना कांड संख्या 190/ 22 ,दिनांक 30.07.22 धारा 188/ 219 भा0द0वि0 एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 ।

  m. चेरिया बरियारपुर (मंझौल )थाना कांड संख्या 309/ 22 दिनांक 21. 11.22  धारा 188/ 219 भा0द0वि0 एवं 30(a)30(d)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018।

इनकी हुई गिरफ्तारी

 02. विपिन सिंह उम्र 48 वर्ष पे0 स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सा0 मंझौल बगराहा टोला वार्ड नंबर 13 ,थाना मंझौल ओ0पी0 जिला बेगूसराय।

03. मोहम्मद इरफार आलम उम्र 24 वर्ष पे0 मोहम्मद अकबूल सा0 किल्ली मोहनपुर वार्ड नंबर 6 थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय।

04. मोहम्मद शाहरुख उम्र 20 वर्ष पे0 मोहम्मद सुलेमान सा किल्ली मोहनपुर वार्ड नंबर 06 थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय।

05. ममता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय लुखर सदा सा0 कारीचक पवड़ा वार्ड नंबर 1 थाना मंझौल ओ0पी0, जिला बेगूसराय।

Suggested News