बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिम संचालक की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या, जिप सदस्य का पति निकला मुख्य आरोपी

जिम संचालक की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या, जिप सदस्य का पति निकला मुख्य आरोपी

DEHRI : खबर रोहतास जिला क्षेत्र से है। जहां पिछले महीने नासरीगंज में एक जिम संचालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है तथा उस हत्याकांड का मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 29 जून की रात जिम संचालक आदि श्रीवास्तव जब अपना जिम बंद कर घर जा रहे थे तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले शूटर छोटू राम तथा बिरजू पासवान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उन लोगों के पूछताछ पर इस वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश रचने वाले गांधी चौधरी को पुलिस ने नासरीगंज के दाउदनगर जाने वाले पुल के पास से गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि आदि श्रीवास्तव की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ था। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि गिरफ्तार गांधी चौधरी पहले भी कई वारदातों में जेल जा चुका है। बिहार तथा झारखंड में कई मामलों में यह गिरफ्तार हो चुका है। पुरानी रंजिश के कारण ही आदि श्रीवास्तव की शूटरो के माध्यम से हत्या करवा दी गई थी। साथ ही साजिश करने के बाद खुद अमरनाथ यात्रा पर चला गया था। 

लेकिन शूटर की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हत्या गांधी चौधरी ने करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने साजिशकर्ता के रूप में गांधी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि गांधी चौधरी नासरीगंज के जिला परिषद के सदस्य प्रियंका चौधरी का पति है। साथ ही इसकी माता भी नासरीगंज में मुखिया है। बालू घाट संचालक को लेकर आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

REPORT - RANJAN KUMAR

Suggested News