पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नगर निगम कार्यालय में गोलीबारी करने वाले दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

Begusarai : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नगर निगम परिसर में घुसकर गोलीबारी करने के दो आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने इनके पास से 2 देशी पिस्टल और चार गोली बरामद किया है। 

उक्त बात की जानकारी देते हुए नगर थाना के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा बताया कि विगत 13 मार्च को नगर निगम में टेंडर के दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की थी। उस घटना एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हुए थे। 

घटना को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही थी। इसी छापेमारी के दौरान बीती देर रात दो अपराधियों को हेमरा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनो की पहचान बलिया निवासी गोलू और हीरा के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर थाने की पुलिस अब तक कुल 6 गिरफ्तारी कर चुकी है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट