बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में पुलिस ने प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास फैक्ट्री का किया उद्भेदन, लाखों के तैयार सामान व मेटेरियल बरामद

मोतिहारी में पुलिस ने प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास फैक्ट्री का किया उद्भेदन, लाखों के तैयार सामान व मेटेरियल बरामद

MOTIHARI : मोतिहारी में पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। अरेराज डीएसपी व नप ईओ ने गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास फेक्ट्री का उदभेदन किया है। हालाँकि प्रशासन के आने की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक व कर्मी फरार हो गए। छापेमारी में लाखों का तैयार ग्लास व मेटेरियल को जब्त कर प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार और नप ईओ कृष्ण भूषण कुमार के नेतृत्व में ओपी थाना पुलिस व नप कर्मियों ने कार्रवाई किया है। बताया जा रहा है की सोमेश्वरनाथ ग्लास फेक्ट्री अरेराज नप वार्ड 08 में अस्पताल रोड में संचालित था। फ़िलहाल प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान दस क्विंटल से अधिक तैयार ग्लास व मैटेरियल बरामद किया गया है। नगर पंचायत ईओ कृष्णभूषण कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर तीन दिनों से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग को लेकर लगातार छापेमारी चल रही थी। जिसमे दर्जनों दुकान पर प्लास्टिक प्रयोग करते दुकानदार को पकड़कर अर्थदंड लगाकर अंतिम चेतावनी दी गयी। 

इसी कड़ी में शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड 08 में प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास का फेक्ट्री चलाया जा रहा है। नप कर्मी त्रिभुवन व प्रदीप कुमार को रविवार से ही फेक्ट्री के रेकी में लगाया गया था। लेकिन छापेमारी की भनक फैक्ट्री संचालक को लग गया था। सोमवार को डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में ईओ कृष्णभूषन कुमार ओपी थाना रामप्रवेश सिंह सहित पुलिस बल की उपस्थिति में छापेमारी की गई। लेकिन फैक्ट्री संचालक फरार हो गया। जबकि फैक्ट्री से सैकड़ो बोरा में तैयार प्लास्टिक ग्लास व ग्लास बनाने के मैटीरियल को बरामद किया गया है। 

ईओ ने बताया कि इसकी सूचना पॉल्यूशन बोर्ड पटना को दिया गया है। वही तैयार व कच्चा माल को जप्त कर नप कर्यालय लाया गया है। वही फैक्ट्री को सील कर अग्रतर कार्रवाई में प्रशासन की टीम जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News