बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में हत्या कर नेपाल भाग रहा था अपराधी, पुलिस ने दबोचा

नवादा में हत्या कर नेपाल भाग रहा था अपराधी, पुलिस ने दबोचा

नवादा: जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा निवासी मुकेश यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपित अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल भागने के क्रम में पुलिस ने उसे रक्सौल में सीमा पर धर दबोचा। हालांकि घटना में नामजद दो अन्य आरोपित फरार है।

वह नंदलाल बिगहा गांव का रहने वाला है। प्रभारी एसपी शफीउल हक ने बताया कि आरोपित को रक्सौल में नेपाल की सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 9 फरवरी की सुबह मुकेश का शव चेता बिगहा गांव के बधार से बरामद किया गया था। मृतक की पत्नी शोभा देवी ने पति के दोस्त अजय यादव, अशोक यादव और विरेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक साल पहले अजय ने उनके पति से एक लाख रुपये बकाया लिया था।

जिसे मांगने पर वह अक्सर टाल-मटोल किया करता था। शुक्रवार की रात पति को फोन कर घर से बुलाया गया था। जिसके बाद वे लौटकर घर नहीं आए। अगले दिन सुबह बधार में शव मिला था। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। बहरहाल, उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को राहत मिली है। अब दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

Suggested News