बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, अलग अलग मामलों में 50 लोगों को किया गिरफ्तार

नवादा में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, अलग अलग मामलों में 50 लोगों को किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में पुलिस कप्तान के द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर माफियाओं का कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। नवादा के पुलिस कप्तान अम्बरीष राहुल के द्वारा सभी थाना को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। जिसके बाद सभी थाना की पुलिस  सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। नवादा पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों का कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। शराब माफियाओं के खिलाफ भी लगातार पुलिस का ताबड़तोड़ छापामारी अभियान जारी है।

बता दें कि नवादा के एसपी ने बताया है कि जिले में कुल 50 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पोक्सो एक्ट कांड में एक, शराब कांड में 13, एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। वारंट में निष्पादन 20, कुर्की का निष्पादन 2, जिले में 552 वाहन जांच की गई। जहां जांच के दौरान 6000 फाइन काटा गया है। एक मोटरसाइकिल 1 बोलेरो व हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले 2 लोगों को जेल भेजा गया है। 

वही शराब को लेकर भी ताबड़तोड़ छापामारी किया गया है। जहां विदेशी शराब 0.375 तो वही देसी शराब 79 लीटर बरामद किया गया है। आपको बता दें कि नवादा की पुलिस कप्तान के द्वारा 30 जनवरी को विशेष छापामारी कर कुल 50 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

नवादा पुलिस कप्तान इन दिनों काफी एक्शन में है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह ना फैलाएं। किसी भी मामला का अगर अफवाह फैलाते हैं तो ऐसे लोगों के विरोधी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News