बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में पुलिस ने चलाया समकालीन अभियान, अलग अलग मामलों में 43 को किया गिरफ्तार

कैमूर में पुलिस ने चलाया समकालीन अभियान, अलग अलग मामलों में 43 को किया गिरफ्तार

KAIMUR : कैमूर जिले में समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र में कुल 43 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कई संगीन मामले में ये लोग वारंटी थे. अभियान चलाकर मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार किया है. 

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि  कैमूर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा आदेश दिया गया था कि सभी थाने के लोग समकालीन अभियान चलाकर जितने लंबित केस के अभियुक्त अभी वंचित हैं. उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए. इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया. सभी थाने के लोग काफी मेहनत किये. 

अभियान के दौरान बहुत से वारंटी ,अपहरण, फिरौती, हत्या, शराब जैसे केस के वारंट होने के बाद भी काफी दिन से फरार चल रहे थे. इन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इस दौरान 23 मोहनिया में, 8 दुर्गावती में,  5 कुदरा में, 6 रामगढ़ में,  4 नुआंव में,  तथा 1 कुढ़नी थाने में गिरफ्तारी हुई है. इस तरह मोहनिया अनुमंडल में कुल 43  लोग की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें रामगढ़ में फिरौती के मामले में दो व्यक्ति तथा दुर्गावती में अपहरण के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. सबसे अधिक मोहनिया थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी हुई है. 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News