बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस की दबिश लाई रंग, बेगूसराय में हर्ष फायरिंग करने वाले 4 आरोपियों ने किया आत्म समर्पण

पुलिस की दबिश लाई रंग, बेगूसराय में हर्ष फायरिंग करने वाले 4 आरोपियों ने किया आत्म समर्पण

बेगूसराय. चेरियाबरियारपुर थानान्तर्गत शादी सामारोह में हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले 4 लोगों ने पुलिस की लागातार छापामारी एवं दबिश के कारण व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय में आत्मसमर्पण कर दिया 13 मार्च को नया टोला वार्ड नं0 09. निवासी विनोद महतो की पुत्री निशा कुमारी के शादी सामारोह में डीजे की धुन पर डांस करते हुए एवं हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों के विरूद्ध सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसको लेकर चेरियाबरियारपुर थाना काण्ड संख्या-55 / 23 अंकित किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंझौल सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु०अ०नि० अमर कुमार थानाध्यक्ष चेरियाबरियापुर एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक लागातार छापामारी करने से कांड में संलिप्त अपराधी  रॉकी कुमार उर्फ रॉकी पासवान,  गाँधी कुमार पासवान उर्फ राकेश कुमार, सौरभ कुमार एवं साडील कुमार उर्फ नागा सभी थाना चेरियाबरियारपुर, जिला- बेगुसराय ने 16 मार्च को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय में आत्मसमर्पण किया है। सभी अभियुक्तो को पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी तथा हथियारों की बरामदगी हेतु छापेमारी जारी है।


Suggested News