बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापेमारी, दो महिला सहित चार को किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापेमारी, दो महिला सहित चार को किया गिरफ्तार

SITAMARHI : जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में सोमवार की दोपहर अचानक पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस सूत्रों की माने तो रेड लाइट एरिया से 2 महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस संबंध में छापेमारी करने गई पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। 


दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। छापेमारी करीब 1 घंटे तक चला। बता दें कि इससे पूर्व 4 अगस्त को दिल्ली की एक एनजीओ की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई थी। उक्त छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा तहखाने से कई महिला व पुरुषों को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया था।

इतना ही नहीं कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे। हालांकि उस दौरान रेड लाइट एरिया के ठेकेदार मंजूर खलीफा फरार हो गया था।  जिसको पुलिस 2 दिन पूर्व किशनगंज के रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार कर सीतामढ़ी ले आई है। 

आज सोमवार को फिर से पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। बता दें कि सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर बाहर से लाया जाता है। और तहखाने में छुपा कर उनसे गलत धंधे कराए जाते हैं।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News