पटना में स्कार्पियो पर लोड अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से फरार हुआ कारोबारी
PATNA : पटना जिले में वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पालीगंज पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर गांजा सेवन व बिक्री में संलिप्त दो लोगों को करीब 150 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने रेकी कर संलिप्त दो गुडडू उपाध्याय और जितेंद्र सिंह समेत दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ कर जेल भेज दिया है।
वहीं दूसरी ओर बीती रात करीब 10 बजे आसपास पुलिस गश्ती के दौरान वाहनों की जांच के अभियान के तहत पुलिस ने अंग्रेजी शराब की खेप ले जाते एक संदेहास्पद स्कॉर्पियो को खदेड कर पकड लिया। जिसमें ड्राइवर और मालिक दोनों तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
इन दोनों मामले की आज पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने खुलासे करते हुए देर शाम एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गाजा सेवन व बिक्री मामले में बकौल डीएसपी प्रीतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को बिहटा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रानीपुर निवासी अरूण उपाध्याय के 42 वर्षीय पुत्र गुडु उपाध्याय के रूप में हुई है। बता दें कि उक्त युवक के पास से पुलिस ने लगभग 18 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। वहीं उससे पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह महाबलीपुर स्थित एक विकास उर्फ जितेंद्र कुमार दुकानदार से खरीद फरोख्त करता है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी 132 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
वह बुधवार की देर रात अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रही एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने डीएसपी प्रीतम कुमार के निदेश पर छापेमारी कर पकड़ लिया। बता दें कि छापेमारी के दौरान स्थानीय अब्दुल कलाम चौक रोड होते हुए पैपुरा गांव की ओर जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर तेजी से भागने लगे। पुलिस भी उसका पीछा कर करते हुए पैपूरा कला गांव के पास पहुंची। इस बीच ड्राइवर व मालिक अंधेरे का लाभ उठाते हुए गाड़ी लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी से नौ कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
पटना से अमलेश की रिपोर्ट