बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में महिला के साथ पुरुष का शव पुलिस ने किया बरामद, लोगों ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की जताई आशंका

पटना में महिला के साथ पुरुष का शव पुलिस ने किया बरामद, लोगों ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की जताई आशंका

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल के खिड़ीमोड थाना क्षेत्र के मदारीपुर -फतेहपुर मार्ग पर बीच बधार में पुलिस ने दो लोगों गोली मारकर हत्या कर फेंके हुए शव को बरामद किया हैं। दोनों अधेड़ में एक पुरुष और एक महिला का शव हैं। सूत्रों की माने तो हत्या का कारण अवैध सम्बन्ध बताता जा रहा हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस सनसनीखेज घटना की जाँच में जुटी हैं। 

मिल रही जानकारी के अनुसार सुबह जब कुछ ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे चाट में  दो लोगों के शव को संदिग्ध रूप से फेंका हुआ देखा, जिनकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय खिडीमोड़ थाने की पुलिस को दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर दोनों शव को बरामद कर उसे अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया। साथ ही इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गहन जांच में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या गोली मारकर की हुई है। दोनों के शरीर पर कई गोली के निशान पाए गए हैं। साथ ही घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे भी बरामद हुए। प्रथम दृष्टया मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या अवैध संबंध के कारण बताई जा रही हैं। पुरुष मृतक की पहचान गौसगंज निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है जबकि दूसरी तरफ महिला की पहचान महेशपुर गांव निवासी श्रद्धा देवी के रूप में हुई है। अंदर खाने की खबर की माने तो दोनों के बीच अवैध संबंध कई वर्षों से चल रहा था, यही दोनों की मुख्य हत्या का कारण बना। 

इस सम्बन्ध में पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना की गहन रूप से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों का हत्या अवैध संबंध को लेकर मुख्य कारण बताया जाता है। हालाँकि इसे पुलिस और भी कई एंगल से इस  घटना की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ने में कामयाब होगी। इसके लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपराधियों को धर दबोचेगी। 

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News