बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़खानी व मारपीट के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़खानी व मारपीट के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

HAJIPUR : सोनपुर पुलिस ने महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़खानी करने मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। बाकी बचे अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ़्तार दोनों आरोपी ने पीछले दस दिन पहले एक महिला स्वास्थ कर्मी के साथ सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर पछियारी टोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र  में छेड़खानी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद घायल स्वास्थ्य कर्मी की इलाज अस्पताल में की गई थी और इसके उपरांत 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराया गया था।

घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल और मामले की अनुसंधान के क्रम में चिन्हित कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में दोनों से पूछताछ की गई है। जिसमे दोनों गिरफ्तार आरोपी ने अपनी संलिप्तता की बात कही है। वहीं इसी घटना में शामिल तीन और आरोपियों की पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। शेष बचे तीन अभियुक्त को भी पुलिस गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने को लेकर छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर पछियारी टोला गांव निवासी वंशी पासवान का पुत्र हरिहर पासवान और लालबाबू भगत का पुत्र हरेंद्र पासवान उर्फ झमेली पासवान बताया गया है। 

इस संबंध में सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ छेड़खानी मामले में पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया था जिसमें से दो की गिरफ्तारी की गई है। और जेल भेज दी गई है बाकी बच्चे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार

Suggested News