बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिया अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, एक साथ 20 लोगों को किया गिरफ्तार, बालू लदी 40 बड़े नाव किए जब्त

बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिया अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, एक साथ 20 लोगों को किया गिरफ्तार, बालू लदी 40 बड़े नाव किए जब्त

PATNA : बिहार में बालू माफियाओं को बढ़ते वर्चस्व को काबू में करने के लिए पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद एवं पथलौटिया सोन दियारा इलाके में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन करने में 20 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने बालू लदे हुई 40 बड़ी नाव भी जब्त की है।

इस कार्रवाई को लेकर बताया गया कि ग्राम-पथलौटिया में अवैध बालू के रोकथाम प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल से सूचना मिली कि रात्रि में करीब 40-50 की संख्या में इंजन लगी हुई नाव एवं सैकड़ों सवार लोग अवैध रूप से बालू खनन कर नाव पर लोड कर अवैध रूप से ले जा रहे है। 

वरीय पदाधिकारी के निर्देश एवं सीमावर्ती थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ ग्राम-अमनाबाद एवं पथलौटिया सोन दियारा इलाका में पहुंचकर सोन नदी में इंजन लगा बड़ी नाव लगाकर अवैध बालू खनन कर रहे 20 लोगो को बड़ी नाव पर लदा सोन नदी के बालू सहित पकड़ लिया गया। जिला खनन निरीक्षक प्रीतम कुमार भी पहुंच गये। 

पुलिस की इस कार्रवाई में व्ययधान उत्पन्न करने तथा साक्ष्य को प्रभावित करने के लिए सोन नदी के मुख्य धारा में लगे नावो को अवैध खनन में लिप्त बालु माफियाओ के द्वारा करीब 08-10 नावो में आपसी वर्चस्व को लेकर आग दिया गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। कुल 40 बालू लदा हुआ बड़ी नाव को विधिवत जप्त कर पुलिस सुरक्षा में रखा गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


इन 20 लोगों की हुई गिरफ्तारी

1. सुजित कुमार उम्र 25 वर्ष पिता कृष्ण चन्द्र राय, सा. जुरावरपुर करारी थाना जुरामनपुर जिला वैशाली, मो.-9162561070

2. संजीत कुमार उम्र 21 वर्ष पिता फुटारी मंडल सा. बिनौवा टोला, थाना इसमाईलपुर जिला भागलपुर, मो.-7783878506 

3. कारेलाल कुमार उम्र 24 वर्ष पिता स्व. पुलिस मंडल सा. खैरपुर थाना खरिक बाजार जिला भागलपुर, मो.-7061523189

4. विपिन कुमार उम्र 32 वर्ष पिता जवाहर मंडल सा. नयाटोला मिराचक थाना जीरोमाईल, भागलपुर, मो.-8102372926

5. निरज कुमार उम्र 30 वर्ष पिता दशरथ महतो सा. राहिमपुर थाना मढ़ौरा जिला छपरा, मो. -8084673411

6. राजकुमार मंडल उम्र 32 वर्ष पिता श्री जर्नादन मंडल, सा. गंगाण्पुर पोलवारा टोला, थाना किशनपुर रतवारा, जिला मधेपुरा-7635080206 

7. संजय कुमार उम्र 22 वर्ष पिता रामवतार दास सा. सोभनपुर दियरा थाना साहेबगंज जिला साहेबगंज (झारखण्ड), मो.-9155903043

8. नितीश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता-प्रकाश राय सा०-पुरानी पन्नापुर थाना-अकिलपुर जिला-छपरा मो - 8507724908

9. छोटु कुमार उम्र 55 वर्ष पिता रंजीत महतो सा. शोभनपुर दियरा छठुटोला, थाना मुफ्फसिल, जिला साहेबगंज (झारखण्ड), मो.-6201405459 

10. हिरामन सहनी उम्र 45 वर्ष पिता स्व. जामुन सहनी, सा. चकदरिया, थाना सोनपुर जिला सारण, मो.-9060256085

11. उपेन्द्र कुमार उम्र 24 वर्ष पिता राजेन्द्र राय, सा. सैदपुर, थाना सोनपुर जिला सारण, मो0-9060256085 

12. संजीत राय उम्र 25 वर्ष पिता चन्देश्वर राय सा. माईल थाना विदूपुर जिला वैशाली-7782093245

13. कामेश्वर राय उम्र 55 वर्ष पिता स्व० हजारी राय सा. हल्दी छपरा बदर टोला थाना मनेर जिला पटना 

14. सत्य नारायण सहनी पिता देवन सहनी सा. विरसनपुर झौरी थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर, मो.-7205837161

15. पंकज कुमार उम्र 22 वर्ष पिता टिमल राय, सा० पुरानी पानापुर थाना अकिलपुर जिला छपरा 

16. लालु पासवान उम्र 25 वर्ष पिता हरवंशु पासवान सा. जफराबाद टुक, थाना राघोपुर जिला वैशाली

17. उपेन्द्र राय उम्र 32 वर्ष पिता स्व० मेवालाल राय सा. पान्नापुर थाना अकिलपुर, जिला छपरा 

18. अभिषेक कुमार उम्र 19 वर्ष पिता लालु राय, सा. हल्दी छपरा बदन टोला थाना मनेर जिला पटना, मो.-7970592023

19. पंकज कुमार उम्र 32 वर्ष पिता दिनेश राय, सा. सबलपुर पश्चिमी टोला थाना सोनपुर जिला छपरा

20. अरबिन्द राय उम्र 35 वर्ष पिता बहादुर राय, सा. सबलपुर पश्चिमी टोला थाना सोनपुर जिला छपरा

Suggested News