बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस टीम पर हुआ हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल, फरार आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

पुलिस टीम पर हुआ हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार जवान घायल, फरार आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

NAWADA : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव में शनिवार की सुबह छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात बदमाशों ने गिरफ्तार किया है। 

मामले में बताया गया था डोरी एक्ट के मामले में फरार चल रहे  जितेंद्र कुमार व चंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। उसी दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस पर छत के ऊपर से ही रोड़बाजी अचानक करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस वहां से भाग निकली उसी क्रम में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके का फायदा मिलते ही दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुबह से ही थाना प्रभारी के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। 


बता दें कि इन दिनों नरहट क्षेत्र में बदमाशों का हौंसला पूरी तरह बुलंद है। 2 दिन पूर्व भी बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे। छापामारी करने गए सब इंस्पेक्टर सहित 3 जवान को चोट लगी है। सब इंस्पेक्टर के नाक के पास पत्थर लगी है जिसके कारण उनकी नाक फट गई है। वहीं सैफ जवान को भी पत्थर से काफी चोट लगा है। 

पूरे मामले पर थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा अभी छापामारी अभियान जारी है।

Suggested News