बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर पुलिसकर्मी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला की मौत, फिर खुद को भी उड़ाया

कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर पुलिसकर्मी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला की मौत, फिर खुद को भी उड़ाया

Desk. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग एक पुलिसकर्मी ने की। जिससे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली।

घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस पुलिसकर्मी ने फायरिंग की, वह करीब घंटे भर से बांग्लादेश हाई कमीशन के पास घूम रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी ने 10-15 राउंड गोलियां चलाई।

अभी तक घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। दोनों शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। साथ ही घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस गोलियां चालने के कारणों को भी पता कर रही है।

Suggested News