बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रंगदारी वसूलने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

पटना में रंगदारी वसूलने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

पटना. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घूसखोर और रंगदारी वसूलने वाला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर इलाके का है। यहां रंगदारी वसूलने आया आरोपी पुलिसकर्मी (सिपाही) चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कैमूर जिला में पुलिस के पद पर पोस्टेड रहा चिंटू कुमार पूर्व में गेसिंग (जुआ) खेलाने के आरोप में जेल गया था। इस मामले में वह सस्पेंड हुआ था और पुलिस लाइन में रह रहा था। लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि नवादा का रहने वाला सस्पेंडेड पुलिसकर्मी डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है।

इसके आधार पर पुलिस की टीम ने रंगदारी वसूलने आया पुलिसकर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक और अन्य शख्स को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


Suggested News