बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मकर संक्रांति के बाद भी हो रहा सियासी चूड़ा दही भोज का आयोजन, दरभंगा में राजद नेता भोला यादव के घर जुटे महागठबंधन के कई नेता

बिहार में मकर संक्रांति के बाद भी हो रहा सियासी चूड़ा दही भोज का आयोजन, दरभंगा में राजद नेता भोला यादव के घर जुटे महागठबंधन के कई नेता

DARBHANGA : मकर संक्रांति का दिन गुजर गया है। इसके बावजूद सियासी चूड़ा दही भोज का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव के आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद के नेता भाई वीरेंद्र, शिवचंद्र राम, जदयू के विधायक विनय चौधरी सहित महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वही लालू प्रसाद यादव के अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के सवाल पर लालू के हनुमान भोला यादव ने कहा कि भगवान श्री राम सबके रोम-रोम में वास करते है। भाजपा वाले भगवान का व्यवसायीकरण कर रहें है।

वही भोला यादव ने कहा कि भाजपा वाले चावल बांट बांट कर देश को बांटने का काम कर रहेंगे। ये हम लोगो को कतई बर्दाश्त नहीं है। भगवान सबके है और सबके हृदय में बास करते है। 

वही उन्होंने कहा की लालू यादव हमारे नेता है। वो नही जा रहे है ये कैसे मान रहे है उनके तो ह्दय में राम नही है। यही से भगवान को स्मरण करते है। ये तो भाजपा का एजेंडा है जो अभी लोगो को बरगलाने का काम कर रहा है। उस बहकावे में न आवे। वही उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा की इंडिया गठबंधन में सब कुछ स्मूथ है। समय आने पर बता दिया जायेगा।

वही चूड़ा दही भोज में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र के द्वारा दिए गए बयान "लालू यादव के कृपा से सरकार चलती है" के सवाल पर कहा की मैं किसी टिप्पा टिप्पणी पर नही जाना चाहता हूं। महागठबंधन की सरकार है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव है। लालू यादव बड़े है उनका आशीर्वाद सरकार पर तो है ही। हमारा उस तरह कुछ कहना नही है। नीतीश कुमार हम लोगों के नेता है। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News