बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में खत्म होगा सियासी संकट, चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की तैयारी पूरी, दो मुख्यमंत्री भी बनेंगे

झारखंड में खत्म होगा सियासी संकट, चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की तैयारी पूरी, दो मुख्यमंत्री भी बनेंगे

रांची. झारखंड में मचे राजनीतिक उठापटक के बीच शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्हें शपथ दिलाने को लेकर राजभवन में सारी तैयारी की जा चुकी है. इसके पहले शुक्रवार सुबह चंपई सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेने पहुंचे. गुरुजी का आशीर्वाद लेने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं. शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया. चंपई सोरेन मुखयमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे. आलम और भोक्ता दोनों कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. ये दोनों हेमंत सोरेन की कैबिनेट में भी मंत्री थे. माना जा रहा है कि दोनों को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.  वहीं झारखंड के सोरेन समर्थक विधायकों को तेलंगाना के हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया है. वे सम्भवतः 5 फरवरी वापस रांची लौटें जिस दिन बहुमत साबित करने की बातें चल रही हैं. 

दूसरी ओर कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इसमें सोरेन को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन से पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नहीं जाते? सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह मामला एक मुख्यमंत्री से संबंधित है जिसे गिरफ्तार किया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतें सभी के लिए खुली हैं और उच्च न्यायालय संवैधानिक अदालतें हैं। इसलिए सोरेन पहले उच्च न्यायालय जाएं. यानी अब हेमंत सोरेन के मामले की सुनवाई रांची के उच्च न्यायालय में होगी. 

इसके पहले झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को गुरुवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें रांची के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। वकील मनीष सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया गया है और अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था।


मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट 

Suggested News