बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गाँधी जयंती पर भितिहरवा आश्रम पहुंचे सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, बिहार में 35 सौ किलोमीटर पदयात्रा की करेंगे शुरुआत

गाँधी जयंती पर भितिहरवा आश्रम पहुंचे सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, बिहार में 35 सौ किलोमीटर पदयात्रा की करेंगे शुरुआत

BETTIAH : अपनी जन सुराज अभियान के तहत सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भितिहरवा आश्रम पहुंचे। तीन बजे अपने समर्थकों के साथ भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे। जहाँ अभियान में शामिल लोगों ने प्रशांत किशोर को फूलों की माला, गदा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 


यहाँ से महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिहार में 3500 किलोमीटर की ‘‘पदयात्रा’’ शुरू करेंगे। उम्मीद है कि किशोर की यह यात्रा 12-18 महीनों तक चलेगी। जिसके बाद उनके व्यापक रूप से राजनीति के क्षेत्र में नए सिरे से कदम रखने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि किशोर ने अक्सर इस बात पर जोर दिया है कि ऐसा कोई भी निर्णय केवल वे लोग ही ले सकते हैं जो खुद को उनके साथ अभियान में जुड़ते हैं। 

प्रशांत किशोर 2018 में जनता दल युनाईटेड (जदयू) में शामिल हुए थे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सार्वजनिक आलोचना करने पर 2020 में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 

खासकर जब कुमार ने संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन किया था। तब किशोर ने उनकी आलोचना की थी। एक बयान में कहा गया है कि प्रशांत किशोर यात्रा के दौरान हर पंचायत और प्रखंड तक पहुंचने का प्रयास करेंगे और बिना कोई अवकाश लिए इसके अंत तक इसका हिस्सा रहेंगे।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News