सामान्य श्रेणी के गरीब छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर मिलेगी प्रोत्साहन राशि ! सरकार का जवाब- एक महीने में करेंगे समीक्षा

सामान्य श्रेणी के गरीब छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैय

PATNA: बिहार विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को शुरू हुई. प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सामान्य श्रेणी के गरीब बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा में प्रोत्साहन राशि देने की मांग उठाई. कांग्रेस विधायक ने पूछा कि जब अति पिछड़े परिवार के गरीब बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा में सरकार प्रोत्साहन राशि देती है. सामान्य श्रेणी में बड़ी संख्या में गरीब परिवार हैं. गरीबी की वजह से उनके बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते. क्या सरकार सामान्य श्रेणी के गरीब छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के प्रोत्साहन राशि देगी?

इस पर प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सदन में जवाब दिया. कांग्रेस विधायक अजित कुमार के सवाल क्या सामान्य श्रेणी के बच्चों की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि देने पर विचार करती है, इस पर मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर विभाग समीक्षा करेगी. सरकार कोई रास्ता निकालेगी, एक महीने के अंदर में समीक्षा कर देखा जाएगा. आपके प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, अगर लगेगा कि सामान्य श्रेणी के छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने की जरूरत है तो सरकार विचार करेगी.