बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी गायक की बेटी पर अश्लील गाना सिंगर को पड़ा महंगा, पंजाब से रोहतास पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजपुरी गायक की बेटी पर अश्लील गाना सिंगर को पड़ा महंगा, पंजाब से रोहतास पुलिस ने किया गिरफ्तार

SASARAM : रोहतास पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को टारगेट कर अश्लील भोजपुरी गाना गाने के आरोप में एक तथाकथित सिंगर को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम पंकज सिंह बताया जाता है। जो भानस ओपी के दोईआ का रहने वाला है। रोहतास पुलिस ने पंजाब से पंकज सिंह की गिरफ्तारी की है। 


रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि एक नाबालिग लड़की को टारगेट कर अश्लील भोजपुरी गीत गाकर उसे वायरल किया जा रहा था। जिसको देखते हुए पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जब कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि पंकज सिंह फरार है। 

जिसके बाद विशेष टीम को पंजाब भेजा गया और पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि एक सेलिब्रिटी के पुत्री को टारगेट कर भोजपुरी का अश्लील गीत गाया गया था। 

जिसके बाद भोजपुरी के कलाकारों के दो गुटों में विवाद उत्पन्न हो गया था। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी होना शेष है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News