बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पावर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म 'हमार स्वाभिमान' की शूटिंग 3 मार्च से

पावर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म 'हमार स्वाभिमान' की शूटिंग 3 मार्च से

डेस्क.... भारतीय मूल के पोलैंड निवासी एनआरआई राम शर्मा की पावर स्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार स्वाभिमान’ की शूटिंग 3 मार्च से भव्य मुहूर्त के साथ होगी। इस बड़े बजट की फ़िल्म का शूटिंग लोकेशन उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ है, जहां यह फ़िल्म शूट होगी। फ़िल्म को चंद्रभूषण मणि निर्देशित करेंगे। ये जानकारी आज निर्माता एनआरआई राम शर्मा ने साझा की है। 

उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट की भी घोषणा कर दी है, जिसमें पवन सिंह के साथ खुद एनआरआई राम शर्मा भी नज़र आने वाले हैं। वे इस फ़िल्म में पवन सिंह के बड़े भाई यानी ठाकुर के रोल में नज़र आएंगे। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में डिंपल सिंह, किरण सिंह और वीणा पांडेय एक्ट्रेस होंगी। इसके अलावा अमरेंद्र सिंह बिहारी, कमाल कृष्णा (विलेन), गुलशन कुमारी, रिया, ज्योति, आशिका, ज्योति पांडेय, राज शर्मा (बाल कलाकार) और आकृति नेगी भी मुख्य भूमिका में होंगी।

फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे।उन्होंने बताया कि राम शर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'हमार स्वाभिमान' से पोलैंड और भोजपुरी संस्कृति का एक्सचेंज होगा। वहां पवन को पसंद करने वालों की कमी नहीं है, इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि फ़िल्म वहां खूब पसंद की जाएगी। इस फिल्म में कहानी के साथ सुरीले गीत संगीत भी होंगे, जिसके कंपोजर छोटे बाबा हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह हैं।

Suggested News