बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354वें प्रकाश पर्व को लेकर शहर में निकाली गई प्रभात फेरी

 गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354वें प्रकाश पर्व को लेकर शहर में निकाली गई प्रभात फेरी

पटना... 20 जनवरी को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वे प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा आज तख्तश्री साहेब श्रीहरमंदिर से बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई। पंच  प्यारे  की अगुवाई में तख्त श्री हरमंदिर से  निकाली गई। बड़ी प्रभात फेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर नगर भ्रमण करता हुआ वापस तक श्री हरमंदिर पहुंचा। 

गाजे-बाजे के साथ निकाले गए इस भरी प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी में जहां पंच प्यारे हाथों में ध्वज लिए आगे-आगे चल रहे थे। वहीं, पीछे-पीछे श्रद्धालुओं का जत्था वाहेगुरु वाहेगुरु का मंगल पाठ करता नजर आया। प्रभात फेरी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आई। इस दौरान पुलिस जवान जुलूस को एस्कॉट करते नजर आए। प्रकाश पर्व को लेकर कल गाय घाट गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाली जाएगी।

वहीं, उसके अगले दिन तख्त श्री हरमंदिर के विशेष विमान में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। हालांकि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सीमित स्तर पर ही प्रकाश पर्व मनाए जाने की अपील की है। 


Suggested News