बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

552 वाँ प्रकाश उत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी, हजारों की संख्या में सिक्ख श्रद्धालुओं ने की शिरकत

 552 वाँ प्रकाश उत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी, हजारों की संख्या में सिक्ख श्रद्धालुओं ने की शिरकत

PATNA CITY : गुरु नानक जी महाराज के 552 वाँ प्रकाश उत्सव के आगाज का पांचवा दिन है और अहले सुवह पांचवा  बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान तख़्त श्री हरिमंदिर से पंच प्यारे के अगुआई में निकाले गये प्रभात फेरी में हजारो की संख्या में सिक्ख श्रद्धालु उपस्थित हुए। वहीं हाथी घोड़ा और बैंड बाजा के साथ निकाली गई प्रभात फेरी के साथ- साथ सिख श्रद्धालु गुरु महाराज के कीर्तन भजन गाते हुए नजर आये। 

यहबड़ी प्रभात फेरी गुरुद्वारा से प्रारंभ हो कर पटना साहिब स्टेशन के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए पुनः तख़्त श्री हरमंदिर पहुँचा ! जो बड़ी और अंतिम प्रभात फेरी के रूप समाप्त हुआ। यहां गुरुवार को  गुरु के बाग से नगर कृतन निकाला जाएगा।  साथ ही 19 नवंबर को गुरु नानक जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।


Suggested News