बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा : डीएम हुए राममय, परिवार सहित प्राचीन खर्वेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर हवन में प्रतिभाग कर की पूजा अर्चना

प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा : डीएम हुए राममय, परिवार सहित प्राचीन खर्वेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर हवन में प्रतिभाग कर की पूजा अर्चना

ALIGARH : जहां आज पूरा विश्व अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के आयोजन को लेकर जश्न में डूबा हुआ है। तो वहीं अलीगढ़ के जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के द्वारा भी अपने पूरे परिवार के साथ राम मय माहौल में सोमवार की सुबह प्राचीन खेरेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर चल रहे हवन में प्रतिभा करते हुए पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान डीएम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम मर्यादा की स्थापना के लिए थे,वो भगवान से ज्यादा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नजरिए से भी देखा जाए तो समाज में एक व्यवस्था बनाने की दृष्टि से क्या मानक होने चाहिए राजा के उसके तो स्वयं भगवान राम ने अयोध्या में त्रेता युग में जब उनका अवतरण हुआ था।तब उन्होंने विस्थापित किया था। 

जो उदाहरण हैं हम सबके लिए कि प्रशासक को कैसा होना चाहिए, एक राजा को कैसा होना चाहिए, प्रजा वत्सल कैसा होना चाहिए ओर सबको एक साथ लेकर कैसे चलना चाहिए, परिवार की जो मर्यादा होती है उसमें पुत्र का धर्म क्या होता है, भाई का धर्म क्या होता है, एक पति का धर्म क्या होता है,यह सब भगवान श्री राम ने स्वयं जीवित रहकर हमको भोगकर दिखाया है, जो उनके लिए मार्गदर्शक है।

प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के चलते प्राचीन खेरेश्वर धाम मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि खेरेश्वर धाम बहुत प्राचीन मंदिर है यही वजह है कि आज प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के चलते उनके द्वारा भी मंदिर में चल रहे हवन में पूरे परिवार के साथ उनके द्वारा प्रतिभाग किया गया।

साथ ही श्रद्धालु बहुत बड़ी तादाद में जल अभिषेक कर रहे है। प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम का एक तरह से अवतरण हो रहा है। अयोध्या धाम आज सजी हुई है और उसके प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। जो हिंदू जनमानस के लिए बहुत ही गौरव की बात है,जिसमे सब लोग बड़ी तादाद में प्रतिभाग कर रहे हैं,वहीं उनके लिए भी बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है कि उनके द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की तरफ से इस कार्यक्रम को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन एक बात सभी लोगों को जान लेनी चाहिए की मर्यादा पुरुषोत्तम राम मर्यादा की स्थापना के लिए थे,वो भगवान से ज्यादा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नजरिए से भी देखा जाए तो समाज में एक व्यवस्था बनाने की दृष्टि से क्या मानक होने चाहिए राजा के उसके तो स्वयं भगवान राम ने अयोध्या में त्रेता युग में जब उनका अवतरण हुआ था।

तब उन्होंने विस्थापित किया था। जो उदाहरण हैं हम सबके लिए कि प्रशासक को कैसा होना चाहिए, एक राजा को कैसा होना चाहिए, प्रजा वत्सल कैसा होना चाहिए ओर सबको एक साथ लेकर कैसे चलना चाहिए, परिवार की जो मर्यादा होती है उसमें पुत्र का धर्म क्या होता है, भाई का धर्म क्या होता है, एक पति का धर्म क्या होता है,यह सब भगवान श्री राम ने स्वयं जीवित रहकर भोगकर दिखाया है, हमको जो हमारे लिए मार्गदर्शक है, उसी को ध्यान में रखते हुए समाज में जितने भी अंग हैं,चाहे वह अन्य धर्मावलंमबी ही क्यों न हो उनके लिए भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम मार्गदर्शक का ही कार्य करते हैं।

Suggested News