बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर बोले-प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा,आगे चलकर कांग्रेस को मिलेगा लाभ

प्रशांत किशोर बोले-प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा,आगे चलकर कांग्रेस को मिलेगा लाभ

PATNA: जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया है कि प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा हैं।उनके कांग्रेस का चेहरा बनने का दूरगामी प्रभाव होगा। 2019 लोकसभा चुनाव में उनके चेहरा से एनडीए को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन आगे चलकर इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की बड़ी चेहरा हैं।इसका लाभ आगे चलकर निश्चित तौर पर कांग्रेस को मिलेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम जब कांग्रेस से जुड़े थे तो यूपी में उन्हें चेहरा बनाने का प्रस्ताव दिया था।लेकिन तब वह प्रस्ताव उस समय के हिसाब से दिया था।अब समय बदल गया है इसका फायदा अब यूपी में मिलेगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता। प्रशांत किशोर ने राहुल और प्रियंका की तुलना करने पर कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जबकि प्रियंका गांधी 10-12 महासचिवों में से सिर्फ एक महासचिव हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगली बार निश्चित रूप से देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

शिवसेना से उनकी पुरानी दोस्ती

प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि शिव सेना नेताओं से उनके पुराने संबंध हैं।वे अब तक कई बार शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिल चुके हैं।इसमे कुछ गलत नहीं है।पीके ने कहा कि दोनों नेताओं की बीच बैठक में आगामी राजनीति पर भी चर्चा हुई है।

साथ ही हमने शिव सेना प्रमुख से कहा है कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय पर हमल न किए जायें।उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब इस तरह के मामले सामने नहीं आयेंगे।खुद उद्धव ठाकरे ने इसका आश्वासन दिया है ।

Suggested News