बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी पर किया था भरोसा, लेकिन मिला धोखा, दोस्तों संग नाबालिग से किया गैंगरेप

प्रेमी पर किया था भरोसा, लेकिन मिला धोखा, दोस्तों संग नाबालिग से किया गैंगरेप

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के विशुनपुर में एक नाबालिग लड़की से उसके प्रेमी और एक अन्य युवक ने दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस ने दोनों युवकों समेत तीन आरोपियों को लोडेड पिस्टल, कारतूस और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

पीड़ित लड़की के अनुसार पलामू के हरिणामाड़ निवासी सुशील कुमार तिवारी के साथ उसकी कुछ दिनों से मित्रता थी। उसके बुलावे पर ही वह अपने घर मझिआंव से 16 जनवरी को यहां आई थी। पीड़िता के अनुसार बाजार समिति के पास बस स्टैंड के नजदीक सुशील और दो अन्य युवकों ने उसे कार में बैठाया। यहां से उसे मॉल ले जाकर उसके लिए जिंस और अन्य कपड़े खरीदे। उसके बाद मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी प्रिंस चौबे के गढ़वा शहर के विशुनपुर स्थित घर ले गए। वहां सुशील कुमार तिवारी और सद्दाम हुसैन उर्फ लड्डू नामक युवक ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों सुबह घर से कुछ दूर ले जाकर उसे छोड़कर भाग गए। वहां से पुलिस उसे तत्काल थाना ले आई।

अगले दिन पुलिस को लावारिस मिली पीड़िता

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह लड़की पुलिस को अस्त-व्यस्त हालत में नहर रोड पर मिली। जब उससे पुलिस गश्ती दल ने पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती की जानकारी दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की। आरोपी सुशील और सद्दाम के प्रिंस के घर पर होने की सूचना पर छापेमारी की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तलाशी में सद्दाम के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल, दो कारतूस, छह मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड, एक कार, कार से पीड़िता के कपड़े बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर गढ़वा और पलामू में प्राथमिकी दर्ज हैं।


Suggested News