बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शाही बग्घी पर सवार होकर संसद पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पहली बार स्वागत में थामा गया सेंगोल... नए संसद भवन में नई शुरुआत

शाही बग्घी पर सवार होकर संसद पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पहली बार स्वागत में थामा गया सेंगोल... नए संसद भवन में नई शुरुआत

DESK. संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को हुई. बजट सत्र के लिए संसद भवन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाही अंदाज पेश किया. राष्ट्रपति भवन से द्रौपदी मुर्मू शाही बग्घी में सवार होकर अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचीं. यहां उनके स्वागत में परम्परा अनुरूप लोकसभा के बाहर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और पीएम मोदी भी मौजूद रहे. वहीं इन सबके आगे-आगे सेंगोल लेकर संसदीय अधिकारी को देखा गया. बाद में राष्ट्रगान हुआ और राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रपति ने सांसदों को संबोधित किया. 

पीएम मोदी की नसीहत : दरअसल, आज से संसद का बजट सत्र शुरू हुआ जो 9 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया है। पीएम ने अपने संबोधन में विपक्ष को नसीहत ही है कि वह सदन के दौरान हुड़दंग ना कर के अच्छी तरह से बहस करें। उन्होंने कहा कि, 10 सालों में जिसको जो रास्ता सुझा इस प्रकार से संसद में सब ने अपना कार्य किया। जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभान बन गया है। वो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं। 

सरकार की तारीफ : पीएम मोदी ने कहा कि, ऐसे में सभी सांसद आत्मनिरीक्षण करें कि 10 साल में उन्होंने क्या किया। उन्होंने कहा कि, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें किसी को याद नहीं होगा। किसी को नाम भी पता नहीं होगा। लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से संसद को लाभान्वित किया होगा, उन्हें एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा, इसकी सराहना करते होंगे।''   

नई सरकार लाएगी पूर्ण बजट : पीएम ने कहा कि, जब चुनाव का समय निकट होता है तो पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है। हम भी उसी परंपरा का पालन करते हुए अपनी नई सरकार में पूर्ण बजट लाएंगे। उन्होंने कहा कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल हम सबके सामने बजट पेश करने वाली हैं। मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है।


Suggested News