बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिवसीय दौरे पर कल बिहार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पटना में किलाबंद सुरक्षा, जानें पूरा कार्यक्रम

तीन दिवसीय दौरे पर कल बिहार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पटना में किलाबंद सुरक्षा, जानें पूरा कार्यक्रम

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही है। कल यानि 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही है। इन तीन दिनों में राष्ट्रपति का कई प्लान है। राष्ट्पति बिहार दौरे के दौरान चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गया और मोतिहारी में भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। दरअसल, गया और मोतिहारी में द्रौपद्री मुर्मू दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं बिहार सरकार ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगी। इन तीन दिनों में वह पटना, मोतिहारी और गया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रपति कल यानी 18 अक्टूबर को पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगी। 18 और 19 को राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। भोज में शामिल होने के लिए राजभवन की ओर से निमंत्रण पत्र भी गणमान्य को भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति के के लिए शानदार भोज की तैयारी की जा रही है।


गौरतलब हो कि18 को राष्ट्रपति बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। बुधवार को बापू सभागार में 2000 किसान व 900 जीविका दीदी समेत 5000 लोग शामिल होंगे। जेपी गोलंबर से बापू सभागार तक कृषि प्रगति से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी।

जिसके बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। बिहार दौरे के तीसरे दिन यानी 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना से गया जाएंगी। जहां वह दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद गया से ही राष्ट्रपति दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगी। चतुर्थ कृषि रोड मैप को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पटना आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Suggested News