बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम नीतीश ने दी आंग्ल नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, देश के विकास की कामना

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और  सीएम नीतीश ने दी आंग्ल नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, देश के विकास की कामना

PATNA: नए साल की शुरूआत हो चुकी है। बीते दिन से ही राजधानी पटना सहित पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। पटना में नए साल के जश्न के लिए होटल, क्लब और रेस्तरां मालिक पूरी तरह तैयार थे लोग जश्न मनाने की तैयारी में जुटे रहे। रात के 12 बजते ही राज्य में आतिशबाजियां शुरू हो गई। वहीं नए साल के जश्न की शुरूआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम नीतीश सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की बधाई देते हुए कहा कि, " सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! वर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें"।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि," सभी को वर्ष 2024 की शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए"।

सीएम नीतीश ने बिहारवासियों के साथ साथ देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, "नववर्ष मंगलमय हो। यह वर्ष सभी के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। राज्य और तरक्की करे, बिहार विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे"।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि, " सनातन के सभी संतानों को ईसवी सन् 2024 नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपनी संस्कृति और विरासत के संकल्प को साकार करने का महागुरू देवो के देव महादेव से कामना करता हुं। महादेव से कामना है कि यह नया वर्ष आपके और आपके परिवार जनों के लिए शांति, समृद्धि, खुशियाँ एवं आरोग्यता प्राप्त करे। सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं"।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने नए साल का बधाई देते हुए कहा कि, " ईश्वर से सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, ऐश्वर्य, प्रगति एवं समृद्धि की कामना करता हूँ। आशा है यह वर्ष जीवन मे नई आशा, उमंग और उत्साह का संचार करेगा, नूतन वर्ष मंगलकारी हो"।

Suggested News