गर्व, गौरव, गणतंत्रः खादी से बने विश्व के सबसे बड़े तिरंगे का लेह में अनावरण, ध्वज के सम्मान में फ्लाई पास्ट का आयोजन

N4N DESK: भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन बेहद ही खास है। आज हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती है। साथ ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118वीं भी जयंती हैं। वैसे तो आज के दिन देशभर में इन दो विभूतियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। वहीं इसके इतर लेह में आज विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा लहराया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को लेह में 225 फुट लंबा, व 150 फुट चौड़ा तिरंगा लहराया गया। 1,000 किलो भार वाला दुनिया का यह सबसे बड़ा तिरंगा है। सबसे खास बात यह है कि इसे खादी से तैयार किया गया है। सेना के 57 इंजीनियर रेजीमेंट ने इस खास ध्वज को तैयार किया है। शनिवार को इसका उद्घाटन लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने किया। इस मौके पर भारतीय सेना प्रमुख एम एम नरवणे भी मौजूद रहे। दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण कार्यक्रम में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा तिरंगे के सम्मान में फ्लाई पास्ट का आयोजन भी किया गया।

यह अपने आप में गर्व, गौरव औऱ सम्मान की बात है कि हमारे देश में खादी निर्मित सबसे बड़े तिरंगे का अनावरण किया गया। इसके सम्मान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मनसुख मांडविया ने ट्वीट भी किया है।