'जंगलराज' कहकर बिहार की जनता को 'जंगली' कह रहे हैं प्रधानमंत्री, तीन दशक से कहने के लिए कुछ नया नहीं : RJD

'जंगलराज' कहकर बिहार की जनता को 'जंगली' कह रहे हैं प्रधानमंत

PATNA : लालू-राबड़ी के शासनकाल को एक बार फिर प्रधानमंत्री ने जंगलराज बताया है। जिसको लेकर राजद की तरफ जोरदार तरीके से जवाब दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्यूंजय तिवारी ने कहा उनके पास कहने के लिए कुछ नया नहीं है, इसलिए तीन दशक से एक कैसेट की रिकॉर्डिंग चलाए जा रहे हैं। जब आते हैं तो यही बात दोहराते हैं।

परिवार वाले मामले को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि लालू जी ने उनकी दुखती रख पर हाथ रख दिया तो तिलमिलाए हुए हैं। सोशल मीडिया और एक्स पर सभी को अपना परिवार बता रहे हैं। इससे कुछ नहीं होगा। 

जंगलराज के आरोपों का जवाब देते हुए मृत्यूंजय तिवारी ने कहा कि वह जंगलराज की बात करते हैं, वह बिहार के लोगों को जंगली बताते हैं, जिस जनता ने उन्हें वोट दिया, उनके लिए वह ऐसी बात करते हैं। िस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राजद को लेकर लोगों में नाराजगी होती तो इसे प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बनाते।  यहां की जनता को पता है कि उनके लिए  कौन सही है। गरीबों और पिछड़ों के लिए जितना काम लालू जी ने किया, उतना किसी ने नहीं किया, आज उन्हीं के नक्शे कदम पर तेजस्वी यादव इसे आगे बढ़ा रहे हैं। 

मृत्यूंजय तिवारी ने कहा कि जब जब चुनाव आता है तो प्रधानमंत्री को बिहार की याद आती है। यह नहीं बताया कि उन्होंने बिहार को क्या दिया। न तो रोजगार दिया और न ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया।

REPORT - RANJAN SINGH