DESK : बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी है। जिनकी मां हीराबेन मोदी का आज सुबह निधन हो गया है। हीराबेन मोदी 100 साल की थीं। बता दें कि हीराबेन मोदी पिछले दो दिन से अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थी। मां के निधन की जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए एक बेहद भावुक मैसेज लिखते हुए दी।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
उन्होंने अपने मां के निधन पर लिखा "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है"
वहीं अपने दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं."
18 जून 2022 को हुई थीं 100 साल की
मां हीराबेन मोदी (Heeraben) को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार (28 दिसंबर) को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हीराबेन इसी साल 18 जून 2022 में 100 साल की हुई थीं. उनकी तबीयत मंगलवार रात (27 दिसंबर) में बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार (29 दिसंबर) को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह उनका निधन हो गया