बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

13 जनवरी को बेतिया आ सकते हैं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, अधिकारियों के साथ सांसद ने रमना मैदान का किया निरीक्षण

13 जनवरी को बेतिया आ सकते हैं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, अधिकारियों के साथ सांसद ने रमना मैदान का किया निरीक्षण

 BETTIAH: पश्चिम चंपारण जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 जनवरी को संभावित यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी। बताया जा रहा है की प्रधानमन्त्री मोदी यहाँ से बिहार को कई बड़ी योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसी कड़ी में आज बेतिया के रमना मैदान का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 

अधिकारियों के साथ बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल भी मौजूद रहे। हालाँकि प्रधानमन्त्री के आगमन की पुष्टी सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने नहीं किया है। सांसद सह पूर्व बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने बिहार की नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा की बिहार सरकार को केन्द्र की सरकार ने कई सौगात दिये है। लेकिन जमीन अधिग्रहण नही होने के कारण सभी काम रुका हुआ है। 

उन्होने कहा की केन्द्र ने 2017 में ही रक्सौल हवाई अड्डा के निर्माण के लिये 250 करोड दे दिये गये। लेकिन आज तक नीतीश सरकार ने जमीन अधिग्रहण कर नही दिया। बेतिया में पखनाहा पुल निर्माण के लिये 2 अरब 18 करोड दे दिया गया। लेकिन जमीन अधिग्रहण आज होगा कल होगा कहा जा रहा है। 

सांसद ने कहा की बेतिया मे एनएचएआई के काम को नही रोकना है। क्योंकि भारत सरकार का यह नियम है। लेकिन इसके लिये भी जमीन अधिग्रहण बिहार सरकार को करना है, जो नही हो पा रहा है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News