बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दानापुर कोर्ट में पेशी के लाया गया बंदी चकमा देकर हुआ फ़रार, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

दानापुर कोर्ट में पेशी के लाया गया बंदी चकमा देकर हुआ फ़रार, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

PATNA : पटना के दानापुर कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर एक बंदी बुधवार को फरार हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुरे दानापुर व्यवहार न्यायालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए गेट पर तलाशी सख्त कर दी गई और लोगों को आने जाने पर कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच गुजरने का निर्देश दिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब भागे हुए बंदी का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिसकर्मियों के बयान के आधार पर दानापुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। 

बताया जा रहा है कि बुधवार को रूपसपुर थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में रूपसपुर निवासी ईश्वर कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईश्वर कुमार को रूपसपुर थाने की पुलिस अपने थाना हाजत में कैद करके रखी थी। दोपहर बाद बंदी को दानापुर के कोर्ट में पेशी करने के लिए सिपाहियों के साथ भेजा गया। इसी क्रम में बंदी ईश्वर कुमार ने कोर्ट लेकर आए सिपाहियों को चकमा देकर वहां से निकल भागने में सफल हो गया। 

बंदी ईश्वर कुमार के कोर्ट परिसर से भागने की सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गई। पुलिसकर्मियों ने भागे हुए बंदी की तलाश के लिए न्यायालय के गेट को कुछ देर के लिए सील कर दिया और सघन छापेमारी और सर्च अभियान शुरू कर दिया। 

बताया जा रहा है कि पुलिस के घंटों मेहनत के बावजूद भी भाग निकले बंदी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दानापुर थाना में भागे हुए कैदी ईश्वर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दानापुर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला रूपसपुर थाने का है।

Suggested News