बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोवर्धन पूजा पर पृथ्वी कुमार ने बिहारवासियों को दी बधाई, गौ सेवा की अपील की

गोवर्धन पूजा पर पृथ्वी कुमार ने बिहारवासियों को दी बधाई, गौ सेवा की अपील की

पटना. गोवर्धन पूजा के अवसर पर भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बिहारवासियों को बधाई दी है. साथ ही लोगों से गौ सेवा की अपील की है. बता दें कि आज गाय माता और गोवंश की पूजा की जाती है.

भारतीय जन परिवार पार्टी के बिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सहित राष्ट्रीय पद पर नियुक्त पदाधिकारी ने बिहार वासियों को गोवर्धन पूजा महोत्सव पर बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत अनुपम दिन है. आज माता लक्ष्मी स्वरूप गाय माता की पूजा आर्चना की जाती है. गोवर्धन गोवर्धन पूजा के जो जिस रीति रिवाज से हम सभी पूजा करते हैं, वह वर्णित योग्य हैं.

जिस प्रकार माता गाय हमें भरण पोषण कर समाज की सेवा करती है, उसी प्रकार हर मानव का कर्तव्य होता है कि समाज के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहें. यही हमारी सोच और विचारधारा होनी चाहिए....



Suggested News